हिसार में आयाेजित किसान मेले में उत्कृष्ट स्टॉलों और प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान
हिसार, 02 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय
कृषि मेला रबी-2026 का थीम इस बार सतत कपास उत्पादन-फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा
रखा गया। मेले के समापन अवसर पर उत्कृष्ट स्टॉलों और प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
किया गया।
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि बीज समूह में गिरनार सीड्स
ने प्रथम, एडवांटा एंटरप्राइजेस लिमिटेड और फोराजन सीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने संयुक्त
रूप से द्वितीय तथा गुडविल हाइब्रिड सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने तृतीय स्थान
प्राप्त किया।
कीटनाशक समूह में उत्तम भारत एग्रोलाइफ सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड प्रथम,
मोडेस्टो क्रॉप प्रोटेक्शन व शक्ति वर्धक हाइब्रिड प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से
द्वितीय तथा क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड तृतीय रहे। उर्वरक, जैव-उर्वरक एवं
पोषक तत्व समूह में जीनोम हैबीटेट प्रथम, इफको हिसार द्वितीय और ग्रो इंडिगो प्राइवेट
लिमिटेड तृतीय रहे।
मशीनरी एवं ट्रैक्टर समूह में तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड शक्तिमान
प्रथम, मोंट्रा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर द्वितीय और फील्ड मार्शल तृतीय रहे। पशु औषधि समूह
में वेक्सटर हेल्थ केयर प्रथम, एनिमैक्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वितीय और गुरुदेव
वेटरनरीज़ तृतीय रहे।
प्रगतिशील किसान समूह में यमुनानगर के रजनीश कुमार प्रथम और कैथल के राजेश
कुमार द्वितीय रहे, जबकि कुलबीर व शमशेर संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
विश्वविद्यालय स्तर के सीसीएसएचएयू विभाग समूह में गन्ना अनुभाग प्रथम, कपास
अनुभाग व सब्जी विज्ञान विभाग संयुक्त रूप से द्वितीय तथा एग्री-टूरिज्म और कृषि अभियांत्रिकी
एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय संयुक्त रूप से तृतीय रहे। एमएचयू/लुवास एवं सरकारी विभाग
समूह में लुवास हिसार प्रथम, एमएचयू करनाल द्वितीय तथा बागवानी विभाग हरियाणा व भेड़
प्रजनन फार्म हिसार संयुक्त रूप से तृतीय रहे। विविध समूह में सिवानी बोलन इंडस्ट्रीज
प्रथम, यूनिवर्सिटी सप्लाई चेन द्वितीय तथा बीकेटी टायर्स व एबीक स्टार्टअप संयुक्त
रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर