हिसार में 30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र बनाने की घोषणा, स्वागत योग्य : डॉ. आशा खेदड़

 


वीटा बूथों में महिला समूहों को 20 फीसदी आरक्षण

देना महिला हित में बड़ा कदम

हिसार, 02 मार्च (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष

डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए बजट को जनहितैषी व विकासपरक

बताया है। उन्होंने वीटा बूथों में महिला समूहों को 20 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा

को महिला हित में बड़ा कदम बताया, वहीं हिसार में 30 करोड़ की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा

महामारी विज्ञान केंद्र बनाने की घोषणा को क्षेत्र में विकास की बड़ी परियोजना बताया।

डॉ. खेदड़ ने साेमवार काे हरियाणा के बजट का स्वागत करते

हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने हर वर्ग के कल्याण

के लिए बजट पेश किया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बजट से पूर्व जो सुझाव लिए थे,

उनका समावेश इस बजट में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग का

जीवन स्तर उंचा उठाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

इनमें मुख्य रूप से श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अटल आवासीय

विद्यालय खोलने की घोषणा की है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होगी। इसके अलावा

हर साल सभी श्रमिकों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी, इसके लिए समेकित सुरक्षित

श्रमिक स्वास्थ्य सिस्टम शुरू किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने

बजट में एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ट्रेनिंग देने व इसके बाद

उन्हें नौकरी देने की बात कही है। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम

बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी

योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे। बजट में मुख्यमंत्री नायब

सैनी ने हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईडीसी) वर्ष

2026-27 में औद्योगिक प्लॉटों के लिए लैंड ऑन लीज नीति लागू करके इस नीति के तहत, औद्योगिक

प्लॉट दीर्घकालीन लीज पर उपलब्ध कराने व आवश्यकता होने पर इन्हें फ्री होल्ड में परिवर्तित

करने की सुविधा देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बजट में किसानों को सीधा बाजार

देने के लिए प्रदेशभर में ग्रामीण हाट मंडियां स्थापित करने की घोषणा की गई हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों के लिए बसें चलाने, 500 वर्ग गज तक के मकानों

में हर महीने 10 किलो लीटर पानी फ्री देने व पानी व सीवरेज पर बकाया 140 करोड़ रुपए

का सरचार्ज माफ करने की घोषणा का भी स्वागत किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं

अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रदेश के बजट का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि बजट में सक्षम फंड की भी घोषणा की

गई है जिसके तहत सोनीपत, हिसार, अम्बाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी,

बहादुरगढ़, बरवाला एवं पानीपत में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड़ रुपये का

विशेष फंड बनेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर