हिसार : जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन को किया और सशक्त : बृजलाल बहबलपुरिया

 


कांग्रेस भवन हिसार में नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

हिसार, 18 जून (हि.स.)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा है

कि कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे समर्पित

कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास

व्यक्त किया कि नवनियुुक्त अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत

बनाने का कार्य करेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

बृजलाल बहबलपुरिया गुरुवार काे कांग्रेस भवन में नलवा से पूर्व प्रत्याशी रहे अनिल मान

नलवा के साथ आए नलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश श्योराण एवं हिसार-प्रथम ब्लॉक कांग्रेस

अध्यक्ष जगदीश इंदौरा का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दे रहे थे। इस अवसर पर दोनों

नवनियुक्त अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा नई जिम्मेदारी के

लिए शुभकामनाएं दी गईं।

रमेश श्योराण एवं जगदीश इंदौरा ने पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास

के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी

जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना ने इन नियुक्तियों के लिए हाईकमान का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का जिला संगठन

को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी

हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने में विश्वास रखती है। नवनियुक्त ब्लॉक

अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत

होगा। यह निर्णय संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने में मील का

पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पूर्व प्रदेश ओबीसी उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापति,

युवा नेता आदित्य मान, रामफल सिंह, गाड़ सिंह दहिया कैमरी, रमेश धीरनवास, चंद्रशेखर

भुक्कल, जिला कार्यालय सचिव अनिल बिश्नोई सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर