हिसार : जनस्वास्थ्य विभाग के कार्य के बाद, नगर निगम ने पूर्ण किया सड़क का निर्माण

 


हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। मेयर प्रवीण पोपली

एवं निगमायुक्त नीरज के दिशा-निर्देशों के तहत शहर में विकास कार्यों को निरंतर गति

दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड 6 से 8 तक 12 क्वार्टर मेन रोड पर सीसी सड़क निर्माण

का कार्य नगर निगम द्वारा करवाया गया। इस पर लगभग एक करोड़ 92 लाख की लागत आई है।

कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने गुरुवार काे बताया कि निर्माण

कार्य के दौरान 12 क्वार्टर रोड स्थित पुलिस चौकी के पास जनस्वास्थ्य विभाग को मरम्मत

कार्य के लिए सड़क का एक हिस्सा उखाड़ना पड़ा। विभाग द्वारा आवश्यक मरम्मत पूरी किए जाने

के बाद नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस स्थान पर सीसी सड़क का निर्माण करवा

दिया। उन्होंने बताया कि निगम का प्रयास है कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा

न आए और जहां भी अन्य विभागों के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होती है, वहां समन्वय स्थापित

कर शीघ्र र्निर्माण कराया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर