हिसार : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार

 


पुलिस ने आरोपी से बरामद किए 20 हजार

हिसार, 23 मार्च (हि.स.)। साइबर थाना हांसी पुलिस

ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर

आरोपी के पास से 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश

निवासी सोनू के रूप में हुई है।

एएसआई प्रेम कुमार ने साेमवार काे बताया कि हांसी निवासी

एक युवती के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज करने

वाले व्यक्ति ने उसका डाटा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया है तथा उसे एक लिंक भेजकर

उस पर जॉइन करवाया। और लिंक पर क्लिक करने के बाद युवती की बातचीत एक तथाकथित रिसेप्शनिस्ट

ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। और उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर

टास्क दिए गए तथा जेमिनी प्लेटफॉर्म पर रुपए निवेश करने के लिए कहा गया। इस दौरान एक

व्यक्ति उसे लगातार गाइड करता रहा और उसके कहने पर उसने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम

से 2,83,412 रुपए की राशि निवेश कर दी, जो बाद में ठगी साबित हुई। जांच अधिकारी ने

बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार

पर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान उसके पास से ठगी किए गए रुपयों में से 20

हजार रुपए बरामद किए। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर उनसे अलग-अलग

रकम बरामद की जा चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर