हिसार : कृषि मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित
हकृवि में 23 को कृषि मेले का शुभारंभ करेंगे
मुख्यमंत्री
हिसार, 21 मार्च (हि.स.)। यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
में 23 मार्च से दो दिवसीय कृषि मेला (खरीफ) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे जबके कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा
मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के 42 प्रगतिशील
किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रत्येक जिले से दो प्रगतिशील किसान होंगे सम्मानित:
प्रो. बीआर कम्बोज
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने
शनिवार काे बताया कि कृषि और उससे संबंधित विभिन्न व्यवसायों व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश
के 42 प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है जिन्हें कृषि मेले में सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित किए जाने वाले इन किसानों में जिला करनाल के गांव गगसीना से जगबीर सिंह, प्योंत
से प्रियंका, पलवल के गांव यादूपुर से भगवान स्वरूप, अल्लिका से ज्योति, हिसार के गांव
सातरोड कलां से राजेन्द्र सिंह, सदलपुर से प्रोमिला खीचड़, भिवानी के गांव रानीला से
मुंशी राम, ईशरवाल से सुदेश, यमुनानगर के गांव रादौरी से छवि प्रकाश, मिल्कखास से रेखा
रानी, पानीपत के गांव बिल्लासपुर से प्रवीन, नौल्था से निशु, महेन्द्रगढ़ के मोहल्ला
लाला वाला कुआ से ओम प्रकाश यादव, गांव राजावास से जागृति, जींद के गांव रधाना से दलबीर
सिंह चहल, रामराय से कुसुम, कैथल के गांव लदानाचक्कू से जोधाराम, खेडीलांबा से मुकेश
देवी, फरीदाबाद के गांव नाचौली से हेमचंद, भोपानी से बाला, पंचकुला के सेक्टर 26 से
विकास गहलोत, गांव नारायणपुर से स्वर्णजीत कौर, सोनीपत के गांव बड़वासनी से राजेश,
जगदीशपुर से पुष्पा, कुरूक्षेत्र के गांव भौरसैदां से संतोष कुमार, कैलाश नगर से पूजा
रानी, नूंह के उजीना से प्रमोद कुमार, संगेल से ज्योति, फतेहाबाद के गांव डांगरा से
सुरेश कुमार, अमानी से सुमन, झज्जर के गांव सासरौली से रणबीर, माजरी से सोनिका, अंबाला
के गांव सुल्लर से मेहर सिंह, रतनगढ़ से सोनिका खुराना, रेवाड़ी के बिठवाना से रविन्द्र,
घासेढ़ा से दीपिका यादव, रोहतक के गांव चिड़ी से रामनिवास, बलियाना से ममता, सिरसा
के संत नगर से बुद्ध सिंह गिल, ओंढा से सोनिया, हिसार के गांव जग्गा बाड़ा से सतबीर
व शाहपुर से सुमन शामिल हैं।
इन क्षेत्रों में किया है महत्वपूर्ण कार्य
इन प्रगतिशील किसानों ने गन्ना बीज उत्पादन,
कटाई सिलाई, एकीकृत खेती, बेकरी, धान की सीधी बिजाई, फसल अवशेष प्रबंधन, पशु पालन,
कृषि उद्यमिता, संसाधन संरक्षण एवं फसल अवशेष प्रबंधन, सोया प्रोडक्ट्स, बेबीकार्न,
स्वीटकार्न के माध्यम से फसल विविधीकरण, कटिंग और टेलरिंग, प्राकृतिक खेती, हर्बल साबुन
निर्माण, बागवानी, सिलाई एवं कढाई, मशरूम उत्पादन, धान में जल संरक्षण तकनीक, फल व
सब्जी परिरक्षण, मछली पालन, महिला सशक्तिकरण, देसी बीज एवं सब्जी उत्पादन, फसल उत्पादन,
वर्मी कम्पोस्ट, पुष्प उत्पादन, जैविक खेती,
संसाधन संरक्षण प्रौद्योगिकी, आर्ट और क्राफ्ट, प्राकृतिक खेती एवं औषधीय पौधे,
सेल्फ हेल्प ग्रुप, मधुमक्खी पालन आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर