हिसार : कार्यकारी अभियंता ने मांगों के समाधान का दिया आश्वासन
यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया समाप्त
हिसार, 12 मई (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ
से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जनस्वास्थ्य विभाग
की हिसार शहरी ब्रांच ने फील्ड कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता मंडल
नंबर 2 के कार्यालय के समक्ष मंगलवार को धरना दिया। धरना की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान
सुरेश डाबला ने की तथा संचालन सचिव इंद्रराज फौजी ने किया।
ब्रांच सचिव इंद्रराज फौजी ने बताया कि धरना
के दौरान कार्यकारी अभियंता ने लिखित पत्र के माध्यम से यूनियन शिष्टमंडल को बातचीत
के लिए बुलाया। इस पर यूनियन शिष्टमंडल बातचीत के लिए कार्यकारी अभियंता कार्यालय पहुंचा।
बातचीत में यूनियन शिष्टमंडल ने कर्मचारियों की मांगों को कार्यकारी अभियंता के समक्ष
रखा। कार्यकारी अभियंता ने मांगों को जायज मानते हुए उन पर सहमति जताई और उनका जल्द
पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अभियंता के आश्वासन के बाद
यूनियन ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
शिष्टमंडल में ब्रांच प्रधान सुरेश डाबला, सचिव
इंद्रराज फौजी, मनीराम निनानिया, जिला प्रधान सतबीर सुरलिया, जिला सचिव राजेश नलवा,
गुजवि ब्रांच प्रधान रामनिवास पाली व आदमपुर ब्रांच से विजय भादू आदि भी शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर