सोनीपत:शहीदों का सम्मान हमारी संस्कृति, बलिदान से प्रेरणा लेंगी पीढ़ियां: डॉ. अरविंद शर्मा

 




-शहीद तेज सिंह की प्रतिमा का अनावरण

कर डा. शर्मा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

सोनीपत, 24 सितंबर (हि.स.)। गांव

फरमाणा में गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शहीद तेज सिंह

की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा

के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। शहीदों

की प्रतिमाएं नई पीढ़ी को देशसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती हैं।

शहीदों का सम्मान हमारी संस्कृति,

बलिदान से हमारी पीढ़ियां प्रेरणा लेंगी।

डॉ.

शर्मा ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों की धरती है। प्रदेश के अनेक जवान सेना और सुरक्षा

बलों में सेवा देकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। किसी सैनिक का बलिदान केवल

उसके परिवार या गांव तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे समाज और देश के लिए गौरव का विषय

बन जाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों को सहेजना और उनके जीवन से युवाओं

को परिचित कराना जरूरी है। युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को

प्राथमिकता देनी चाहिए।

मंत्री

ने कहा कि गांवों में स्थापित शहीदों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली

पीढ़ियों को अपने इतिहास और वीरों के बलिदान से जोड़ने का माध्यम हैं। इस अवसर पर जिला

परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतेंद्र दहिया, अखिल भारतीय

गहलावत खाप के प्रधान चौ. दयानंद गहलावत, निजी सचिव सुनील लाकड़ा सहित अनेक लोग मौजूद

रहे। इसके

बाद डॉ. अरविंद शर्मा गांव में आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के

रूप में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि कबड्डी हरियाणा की ग्रामीण संस्कृति और मिट्टी से जुड़ा खेल है। गांवों

के मैदानों ने प्रदेश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और इन्हीं मैदानों से आगे

भी प्रतिभाएं निकलेंगी। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे व

अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में

अनुशासन, मेहनत, संघर्ष और टीम भावना पैदा करते हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन

के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना