सोनीपत:भगवान परशुराम का जीवन शस्त्र, शास्त्र और साहस का अद्वितीय संगम: डॉ अरविंद शर्मा
सोनीपत, 19 अप्रैल (हि.स.)। सहकारिता,
कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि शस्त्र, शास्त्र
और साहस का अद्वितीय संगम है भगवान परशुराम का जीवन। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्श
अपनाकर समाज में न्याय और समानता स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक
बुराइयों के खिलाफ संघर्ष जारी रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
रविवार
को सोनीपत रोड टी प्वाइंट स्थित भगवान परशुराम चौक पर आयोजित हवन में डॉ अरविंद शर्मा
और डॉ रीटा शर्मा ने आहुति दी। इसके बाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और रक्तदान शिविर
में रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंत्री ने कहा कि परशुराम का जीवन साहस, दृढ़ता, शांति और ज्ञान का संगम है। इन मूल्यों
को अपनाने से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।
डॉ अरविंद
शर्मा ने कहा कि परशुराम ने माता-पिता और गुरु के प्रति समर्पण के साथ समाज के महत्वपूर्ण
विषयों में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने वंचित वर्ग के उत्थान के लिए करुणा और न्याय
का मार्ग दिखाया। मंत्री ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा
में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंत्योदय की भावना से इसी दिशा में काम कर रहे हैं,
ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
इस मौके पर सर्व ब्राह्मण कल्याण
समिति प्रधान जयकिशन छपरा, रामकुमार फौजी, श्यामलाल वशिष्ठ, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, बलराम
कौशिक, कुलदीप कौशिक, सूरजमल शर्मा, रीना शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रताप जौली व टीम भगवान परशुराम कल्याण समिति के पदाधिकारी उपस्थित
रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना