सोनीपत:बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 


-जिला परिषद से संबंधित विकास कार्यो

को तय समय-सीमा में पूरा करवाए संबंधित अधिकारी: मोनिका दहिया

सोनीपत, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिला

परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद सोनीपत सदन की बैठक

जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

की गई लेकिन जो अधिकारी बैठक में गैरहाजिर रहे उनको कारण बताओं नोटिस जारी करने के

निर्देश दिए।

जिला

परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया ने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की

जाएगी और सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने उप मंडल अधिकारी तथा कनिष्ठ

अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी कार्यों समीक्षा रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर भेजे ताकि

कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री

की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर कमी न रहने दी जाए।

अध्यक्ष

ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिला परिषद से होने वाले किसी भी कार्य को प्रारंभ

करने से पहले संबंधित पार्षद को अवगत करवाना अनिवार्य होगा। परिषद के अंतर्गत आने वाले

सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल

सके।

अतिरिक्त

उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि यदि किसी पार्षद को विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार

की समस्या आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी

कि परिषद से जुड़े कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित

की जाएगी।

बैठक

में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक, हरियाणा सड़क परिवहन महाप्रबंधक संजय

सिंह, कार्यकारी अभियंता कुलबीर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश और दिगंबर सहित

अन्य अधिकारी तथा पार्षद उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग

से पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना