सोनीपत:फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से सहायक इंजीनियर की मौत

 

सोनीपत, 11 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर

से बाइक सवार सहायक इंजीनियर विशाल कुमार (30) की मौत हो गई। हादसा औद्योगिक क्षेत्र

बड़ी के गेट नंबर दो के सामने बने फ्लाईओवर पर हुआ। विशाल कुमार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर

जिले के पिलखनी गांव के रहने वाले थे और गन्नौर जीटी रोड पर चौकी ढाणी के पास स्थित

एक्का इलेक्ट्रॉनिक (इंडिया) लिमिटेड में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस

के अनुसार, विशाल ड्यूटी पूरी करने के बाद पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान

फ्लाईओवर पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद

राहगीरों और पुलिस की मदद से उन्हें नागरिक अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों

ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान

की।

बड़ी

थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नरेश ने शवगृह में परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक

के छोटे भाई हर्ष शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 11 अगस्त को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ

मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हुआ। सहायक

उपनिरीक्षक नरेश ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फरार वाहन और

चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना