सोनीपत:आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अंशुमन त्यागी

 


सोनीपत, 05 जुलाई (हि.स.)। गन्नौर

शहर के गांव गढ़ी केसरी निवासी अंशुमन त्यागी का चयन यूनाइटेड किंगडम के यूनिवर्सिटी

ऑफ आक्सफोर्ड में 8 से 12 जुलाई तक आयोजित होने वाली मैप द सिस्टम ग्लोबल फाइनल प्रतियोगिता

के लिए हुआ है। वह रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय त्यागी और इंदिरा त्यागी के पुत्र हैं।

वर्तमान

में अंशुमन अपनी पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व करते हुए गोवा प्रबंधन संस्थान का प्रतिनिधित्व

कर रहे हैं। उनकी टीम इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व

करेगी। अंशुमन ने बताया कि उनकी टीम दिल्ली के वायु प्रदूषण विषय पर किए गए शोध और

प्रणाली विश्लेषण को दुनिया भर के विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के समक्ष

प्रस्तुत करेगी।

प्रतियोगिता में विभिन्न देशों की राष्ट्रीय स्तर पर चयनित टीमें भाग

लेती हैं। इसमें प्रतिभागी जटिल सामाजिक समस्याओं के मूल कारणों का प्रणालीगत विश्लेषण

कर उनके संभावित समाधान प्रस्तुत करते हैं। अंशुमन के चयन से परिवार और क्षेत्र में

खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना