सोनीपत : सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई
सोनीपत, 30 मार्च (हि.स.)। जिला
सोनीपत में आयोजित विदाई समारोह में सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल तथा अन्य अधिकारियों
और कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले ऑनरी निरीक्षक रणबीर सिंह ऑनरी निरीक्षक दिलावर
सिंह ऑनरी निरीक्षक राम दास ऑनरी निरीक्षक मेहर सिंह ऑनरी निरीक्षक संदीप सिंह और मुख्य
सिपाही कुलदीप को लंबी सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी।
विदाई के मौके पर सोमवार
को उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह
में कल्याण शाखा में तैनात निरीक्षक जसमेर लाइन अधिकारी पुलिस प्रवक्ता प्रवाचक पुलिस
लाइन मोहर्र तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे निरीक्षक जसमेर ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों
ने लंबे समय तक पुलिस विभाग को समर्पित सेवा दी और अपने कर्तव्य को निष्ठा से निभाया
उन्होंने कहा कि जिस समर्पण से इन कर्मचारियों ने विभाग की सेवा की उसी भावना से आगे
भी समाज और परिवार के लिए योगदान देते रहें सभी के स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की
गई समारोह के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम राजपाल ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों
को सम्मान चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों
ने उनके अनुभव और सेवाओं को याद करते हुए विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की
और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना