सोनीपत: रुमाल में नशीला पदार्थ फेंक महिलाओं के गहने लूटे
सोनीपत, 28 मार्च (हि.स.)। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिलाओं को बेहोश कर लूटपाट की गई एक कॉलोनी की
रहने वाली दो महिलाओं को अज्ञात बदमाशों ने रुमाल में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर
दिया और उनके गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है।
मयूर
विहार गली नंबर 26 निवासी मीनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी परिचित
पम्मी के साथ कच्चे क्वार्टर क्षेत्र में खरीदारी करने गई थी। खरीदारी पूरी करने के
बाद दोनों महिलाएं पैदल अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वे कच्चे क्वार्टर के पास पहुंचीं,
तभी वहां दो अज्ञात पुरुष और एक महिला आए और रुमाल के जरिए उन पर नशीला पाउडर फेंक
दिया। अचानक हुए इस हमले से दोनों महिलाएं बेहोश होकर वहीं गिर गईं। कुछ समय बाद जब
दोनों को होश आया तो उन्होंने पाया कि उनके कानों के बाले गायब हैं। इसके बाद पीड़िता
तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस
अधिकारी ने शनिवार काे बताया कि शिकायत मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच
में महिलाओं के कानों के बाले छीने जाने की पुष्टि हुई है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों
के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास
के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टीम को जल्द सुराग मिलने की उम्मीद
है और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना