सोनीपत: मोदी की आर्थिक नीतियों से मजबूत होगा व्यापार: राज्यपाल संतोष गंगवार
- मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों से
व्यापार को मिल रही नई दिशा: डॉ. संजीव बाल्यान
सोनीपत, 11 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत
में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार ने रविवार को प्राची टीवीएस के उद्घाटन अवसर कहा कि देश की
आर्थिक प्रगति में व्यापारियों और उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्थानीय
कारोबार को मजबूत बनाना जरूरी है। नए व्यापारिक प्रतिष्ठान लोगों को बेहतर सुविधाएं
देने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने के संचालकों को नई
शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती
देने के लिए उद्योग, व्यापार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री
मोदी की आर्थिक नीतियों में विनिर्माण, छोटे कारोबार और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
दिया गया है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, आधुनिक
तकनीक और ग्राहकों के विश्वास को महत्वपूर्ण बताया।
भाजपा
के जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने
में स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों का योगदान महत्वपूर्ण है। नए प्रतिष्ठानों से
कारोबार की संभावनाएं बढ़ती हैं और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है।
उन्होंने प्राची टीवीएस के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की
कामना की।
रविवार
को प्राची टीवीएस के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ पूर्व
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बाल्यान का भाजपा के जिला महामंत्री नीरज कुमार ठरू
ने दोनों अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। समारोह में आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय
व्यापार, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
आर्थिक नीतियों पर विचार रखे गए। समारोह में सीटीएम अनमोल, भाजपा नेता अजय भटाना, नरदीप
खत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य
गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना