सोनीपत में विधायक ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

 


सोनीपत, 07 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में मंगलवार कच्चे क्वार्टर मार्केट क्षेत्र में विकास कार्यों का विधायक निखिल मदान

और पूर्व मेयर राजीव जैन ने पूर्व पार्षद इंदु संजीव वलेचा के साथ नारियल तोड़कर कार्य

आरंभ कराया। कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति रही और लोगों ने विकास

कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

कच्चे

क्वार्टर मार्केट, कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, भीम नगर और ज्ञान नगर की जर्जर गलियों

का सीसी से निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से टूटी सड़कों और अधूरे कार्यों के कारण

लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इन क्षेत्रों में नई सीसी

गलियां बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

विधायक

निखिल मदान ने बताया कि कच्चे क्वार्टर क्षेत्र की पुरानी और टूट चुकी गलियों को नए

सिरे से बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण

अधूरा रह गया था। अब इन सभी गलियों का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस हिस्से के कार्यों

पर लगभग 83 लाख रुपए खर्च होंगे, जिससे आवागमन सुगम और सुरक्षित बनेगा। पूर्व

मेयर राजीव जैन ने कहा कि कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, भीम नगर और ज्ञान नगर की गलियों

का निर्माण भी इसी योजना का हिस्सा है। यहां भी पहले बनी गलियां समय के साथ क्षतिग्रस्त

हो चुकी थीं। इनका पुनर्निर्माण लगभग 83 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। नगर निगम

क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए चरणबद्ध तरीके से योजनाएं लागू की

जा रही हैं।

पूर्व

पार्षद इंदु संजीव वलेचा, अशोक अरोड़ा, राजिंद्र चांदना, पवन तनेजा, लवली भूटानी, राकेश

चोपड़ा, मुकेश वर्मा, अमित गुलाटी, मनोज कुमार, बिट्टू कामरा,सुमित वलेचा, गौरव झांब,अजमल,

हरि चंद छाबड़ा, ललित मल्होत्रा, नवीन चौहान, नरेंद्र, ललित मलिक, बलदेव लाल ढींगरा,

दिलीप मदान, दीपू भूटानी, निपुण बत्रा, हिमांशु झांब, पारस हसीजा, हनुमान मंदिर के

पंडित त्रिलोक चंद शर्मा आदि उपस्थत रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना