सोनीपत: मुख्यमंत्री 602 गौशालाओं को सहायता राशि वितरण करेंगे : माेहनलाल बडौली

 




सोनीपत, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी तीन मार्च को प्रदेश की 602 गौशालाओं को सहायता राशि वितरित करेंगे।

यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम गांव भटगांव स्थित धर्मार्थ गौशाला में आयोजित होगा, जिसमें

मुख्यमंत्री गौशाला प्रतिनिधियों को अनुदान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम

को लेकर प्रशासन और पार्टी संगठन ने व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेशाध्यक्ष माेहनलाल बडौली ने सोमवार को बताया कि होली के पर्व पर मुख्यमंत्री का क्षेत्र

में आगमन जनसाधारण के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण

और संवर्धन के प्रति दृढ़ संकल्पित है। 602 गौशालाओं को सहायता राशि प्रदान किया जाना

सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। इससे गौशालाओं के प्रबंंध, चारे, चिकित्सा सुविधा

और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी

भी निर्धारित कर दी गई है, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंंग से संपन्न हो सके।

उपायुक्त सुशील सारवान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए कार्य

पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किए जाएं। सभी अधिकारी समय पर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं

का बारीकी से निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जुड़े विकास कार्यों की वर्तमान

स्थिति की रिपोर्ट शाम तक उपायुक्त कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए गए। कानून-व्यवस्था,

यातायात प्रबंंध और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण

और सफल रहे।

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, डीएफओ रेनूबाला, एसीयूटी योगेश दिल्हौर,

डीसीपी कुशल सिंह, एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, शुगर मील के एमडी संजय कुमार,

एसीपी मलकीत व जीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, महामंत्री नीरज ठरु, भटगांव

गौशाला के प्रधान अनिल दहिया, रामनिवास पाराशर, दिनेश ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना