सोनीपत: बोलेरो ने मोपेड को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

 

सोनीपत, 30 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

में ककरोई रोड पर एक सड़क हादसे में मोपेड सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर रविवार

को मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गांव भदाना की ओर आ

रहे दो बुजुर्गों की मोपेड को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी द्वारा टक्कर

मारे जाने से हुई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बोलेरो ड्राइवर के खिलाफ मामला

दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता

गांव भदाना, सोनीपत निवासी सुरेश के अनुसार, उनके पिता होशियार सिंह और ताऊ दरसे मोपेड

पर सोनीपत से अपने गांव भदाना लौट रहे थे। मोपेड को दरसे चला रहे थे और होशियार सिंह

पीछे बैठे थे। जब वे गांव ककरोई स्थित चौधरी नारायण एस.के. पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने

के लिए मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार

और लापरवाही से चलाते हुए मोपेड को दाहिनी ओर से सीधी टक्कर मार दी।

हादसे

के बाद बोलेरो चालक गांव सरगथल, सोनीपत निवासी लोकेश दोनों घायलों को अपनी गाड़ी में

सरकारी अस्पताल सोनीपत ले गया। चकित्सकों ने जांच के बाद होशियार सिंह को मृत घोषित

कर दिया। उनके भाई दरसे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दरसे को शरीर पर

कुल पांच गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने सुरेश की शिकायत के आधार पर आरोपी बोलेरो चालक

लोकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी

है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना