सोनीपत: नशा मुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला: डॉ. अशोक कुमार वर्मा

 


सोनीपत, 07 सितंबर (हि.स.)। राजकीय

पॉलिटेक्निक में नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे

के दुष्परिणामों के प्रति साेमवार काे जागरूक कार्यक्रम आयाेजित किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित और हरियाणा

राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों

को नशे के विभिन्न रूपों और इससे होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान की जानकारी दी।

सोमवार

को डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं

पहुंचाता, बल्कि परिवार, सामाजिक संबंधों और पूरे समाज पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 4,800 नशा रोकथाम एवं जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और

आमजन को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जा चुका है। मानव सेवा के क्षेत्र

में भी उनका योगदान रहा है। उन्होंने 185 बार रक्तदान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों

से कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का इस्तेमाल

शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। विद्यार्थियों

को खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ

जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में हर माह नशा

रोकथाम से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

संस्थान

के प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ

उनके स्वास्थ्य, चरित्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दिया जा रहा

है। संस्थान में हर माह कम से कम एक नशा रोकथाम जागरूकता गतिविधि कराई जाती है। उन्होंने

विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। कार्यक्रम

में पंकज मलिक, कुलदीप गुलिया और सोहन लाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में

विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इससे बचाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना