सोनीपत: गढ़ी ब्राह्मणा में 20 तोले सोने के जेवर व नकदी चोरी

 


सोनीपत, 10 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

के गांव गढ़ी ब्राह्मणा में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब 37.50 लाख रुपये

की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के बाजार जाने के दौरान अज्ञात आरोपी मकान

के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारियों में रखे करीब 20 तोले सोने

के जेवरात तथा 7.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी की यह रकम परिवार के बेटों की

शादी के लिए रखी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है।

वारदात के बाद दो संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। गांव

गढ़ी ब्राह्मणा निवासी विक्रम सिंह बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीआईसी

में नौकरी करता है। उसके दो बेटे परमजीत और हेमंत हैं। दोनों की शादी के लिए उसने घर

की अलमारी में सोने के जेवरात और नकदी रखी हुई थी। 9 अक्टूबर को वह परिवार के सदस्यों

के साथ दोपहर बाद बाजार गया था। शाम को पत्नी के साथ घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला

टूटा मिला।

घर के

अंदर जाकर जांच की तो अलमारियों से जेवरात और नकदी गायब मिली। चोरी हुए सामान में सोने

के तीन जोड़ी कड़े, दो जोड़ी मंगलसूत्र, छह सोने की अंगूठियां, तीन सोने की चेन और

7.50 लाख रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब

37.50 लाख रुपये है।

चोरी

का पता चलने पर विक्रम सिंह ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने

पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित ने चौकी कोर्ट परिसर में शिकायत देकर कार्रवाई

की मांग की। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार और पुलिसकर्मी कैलाश ने मामले की

जांच शुरू की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया।

सीसीटीवी

फुटेज में वारदात के बाद दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए हैं। बाद में एक व्यक्ति पैदल

जाता भी नजर आया। पुलिस इन फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर

रही है। थाना शहर सोनीपत पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया है। पुलिस का

कहना है कि आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए जांच जारी

है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना