सोनीपत: खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में दो प्रशिक्षु चिकित्सकों से छेड़छाड़
सोनीपत, 18 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत
के खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में दो प्रशिक्षु महिला चिकित्सकों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया।
दोनों घटनाओं के बाद छात्र-छात्राओं ने यहां रातभर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस
को दी शिकायत के अनुसार पहली घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई। एक प्रशिक्षु चिकित्सक
ड्यूटी खत्म करने के बाद चाय का कप लेकर छात्रावास की ओर जा रही थी। छात्रावास के पीछे
एक युवक ने अचानक उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान उसकी गर्दन
पर खरोंच भी आई। युवती के शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया। दूसरी
घटना रात करीब 11 बजे हुई। एक अन्य प्रशिक्षु चिकित्सक पुस्तकालय से छात्रावास की ओर
जा रही थी।
शिकायत के मुताबिक, एक युवक उसका पीछा करते हुए छात्रावास के पास पहुंचा
और पीछे से उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसने युवती का मुंह और गला दबाया तथा उसके निजी
अंगों को छुआ। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
छात्राओं
का आरोप है कि दोनों घटनाओं के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी गई, लेकिन
करीब दो घंटे तक सहायता नहीं मिली। छात्र संगठनों के अनुसार, निदेशक, डीन, मुख्य वार्डन
और विद्यार्थी कल्याण विभाग को भी सूचना दी गई थी। पुलिस गश्त के लिए तैनात दुर्गा
शक्ति दल को भी फोन किया गया, लेकिन दल करीब रात एक बजे परिसर में पहुंचा। घटना
के बाद विद्यार्थियों ने परिसर में प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी एकम्
की ओर से कॉलेज प्रशासन को शिकायत देकर छात्रावास और पुस्तकालय के बीच संवेदनशील स्थानों
पर सुरक्षा बढ़ाने तथा पर्याप्त रोशनी की मांग की गई। चौकी
प्रभारी उर्मिला के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
है। आरोपी की पहचान दीपक (28) निवासी झांसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस
के मुताबिक, वह करीब चार महीने पहले निर्माण स्थल पर मजदूरी करने आया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना