सोनीपत: कागजाें में चल रही थी डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली 15 गाड़ियां, मेयर ने लगाई फटकार
सोनीपत, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नगर
निगम मेयर राजीव जैन ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बारे में रविवार को निरीक्षण
किया और निश्चित संख्या से कम गाड़ियां पाए जाने पर ठेकेदार को एक सप्ताह में गाड़ियों
की संख्या पूरी करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि दोबारा गाड़ियां कम मिली तो भारी
जुर्माना लगाया जायेगा।
मेयर
जैन रविवार सुबह मुरथल रोड पर ठेकेदार द्वारा बनाये गये गाड़ियों के पार्किंग स्थल
पर पहुंचे और गाड़ियों की गिनती कर पिछला रिकॉर्ड भी चेक किया। उन्होंने पाया कि निर्धारित
संख्या से अभी भी 15 गाड़ियां कम है, और शाम को बाजारों में काम गाड़ियां जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जब तक गाड़ियां पूरी नहीं होगी, तब तक कूड़ा सड़कों पर डालने वाले
लोगों पर सख्ती करना संभव नहीं है।
उल्लेखनीय
है कि जेवीएम कंपनी के पुराने ठेकेदार द्वारा 85 गाड़ियों के स्थान पर 50-60 गाड़ियां
ही चलाई जाने के कारण कंपनी ने दूसरे ठेकेदार की व्यवस्था की है जिसने 2 अक्टूबर से काम शुरू किया है। मेयर ने निरीक्षण के दौरान
पाया कि कई गाड़ियां काफी पुरानी है और साइज में छोटी हैं जो अक्सर खराब होकर खड़ी
हो जाती हैं, इसलिए इन गाड़ियों के स्थान पर नई गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाये। उन्होंने
कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धीरे-धीरे सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिकल की जाएं
ताकि प्रदूषण का स्तर काम हो सके।
राजीव
जैन ने कहा कि सही ढंग से घर-घर से कूड़ा ने उठने के कारण शहर में जगह-जगह डंपिंग प्वाईंट
बन गये हैं, जिन्हें धीरे-धीरे खत्म किया जायेगा। उन्होंने बाबा धाम के पीछे बनाये
गये मेन डंपिंग स्टेशन को आबादी क्षेत्र से शिफ्ट करने के लिए वैकल्पिक जमीन चिन्हित
करने के भी निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना