सोनीपत : इनेलो ने उठाई किसानों के हितों की रक्षा की जिम्मेदारी : अर्जुन चौटाला

 


सोनीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। रानिया

के विधायक अर्जुन चौटाला ने सोनीपत अनाज मंडी का दौरा कर किसानों से मुलाकात

की और उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा

की जिम्मेदारी इनेलो ने उठाई है और पार्टी मंडियों को कमजोर होने नहीं देगी। उन्होँने

आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मंडी व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही

हैं।

दौरे

के समय विधायक शुक्रवार को किसानोँ के ट्रैक्टर पर सवार होकर मंडी पहुंचे, फसल की पर्ची कटवाई और

गेट पास लेकर मंडी के भीतर प्रवेश किया। इनेलो की ओर से किसान कष्ट निवारण शिविर चलाने

का दावा करते हुए बताया गया कि पहली तारीख से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश की मंडियोँ

में किसानोँ की मदद कर रहे हैं। कार्यकर्ताओँ द्वारा कागजी कार्रवाई, बायोमेट्रिक,

गेट पास और उठान से जुड़ी समस्याओँ में सहायता देने की बात कही गई।

विधायक

ने बायोमेट्रिक प्रणाली को किसानों के लिए बड़ी परेशानी बताते हुए कहा कि पहले ही किसानों

के पास कई पहचान पत्र हैं, दूसरे राज्यों से फसल आने की आशंका बताकर जटिल नियम बनाए

जा रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में बोनस मिलने के कारण किसान वहां ही बिक्री करना पसंद

करते हैं। यदि बाहरी फसल का डर है तो सीमा पर रोक लगाई जा सकती है। किसानोँ को आर्थिक

नुकसान उठाना पड़ता है और मंडी व्यवस्था कमजोर होती है। इनेलो ने हर मंडी में किसान

सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं, किसानों को सहयोग दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि

किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी और मंडी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष

जारी रहेगा।

इस मौके

पर जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व एसपी अनूप दहिया, कृष्ण मलिक, करण चहल, सरधर्म सरोहा,

प्रदीप दहिया, बलवान नंबरदार, सतपाल गोयल, मंडी प्रधान पवन गोयल, राकेश जैन, अशोक राणा,

ताहर सिंह चौहान, इशू दहिया, अनिल मलिक, अशोक मलिक, आकाश पालीवाल, राजबाला गहलावत,

सचिन लाठिया, पंडित राजेंद्र गौड़ आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना