पानीपत में गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

 


पानीपत, 29 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत पुलिस ने समालखा मनाना रोड पर एक नशा तस्कर को 15 किलो 920 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समालखा राजीव नगर निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। आरोपी करीब एक सप्ताह पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक से 20 किलो गांजा कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से उसने थोड़ा थोड़ा कर 4 किलो गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालो बेच दिया। आज वह बचे 15 किलो 920 ग्राम गांजा को लेकर बेचने के लिए समालखा मनाना रोड पर लोढा बस्ती के पास ग्राहक की फिराक में आया था।

पुलिस ने बताया की उनकी एक टीम गश्त के दौरान समालखा मनाना रोड पर थी। टीम को तभी सूचना मिली की मनाना रोड पर लोढ़ा बस्ती के पास एक युवक प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान राजीव नगर समालखा निवासी कृष्ण के रुप में बताई। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से काफी मात्रा में गांजा (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 15 किलो 920 पाया गया। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी कृष्ण को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा