पानीपत: धर्म परिवर्तन करने वालों को बंद हो आरक्षण सुविधा : प्रवीण डोलके

 




वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में हरियाणा पहुंची पूर्वोत्तर की लड़कियां

पानीपत, 05 अप्रैल (हि.स.)। पानीपत जीटी रोड स्थित एसडीवीएम स्कूल में वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा द्वारा आयोजित 'पूर्वोत्तर की लड़कियों का हरियाणा भ्रमण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वोत्तर की लड़कियों को हरियाणा की संस्कृति से रूबरू करना था, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता केंद्रीय संपर्क कार्यकर्ता प्रशासनिक दिल्ली प्रवीण ढोलके ने कहा कि देश में धर्म परिवर्तन करने वालों को आरक्षण की सुविधा बंद करने पर विचार चल रहा है। जिसके समर्थन में पूरे भारत से वनवासी कल्याण आश्रम के दो लाख वनवासी 24 मई को लाल किला मैदान में एकत्र होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना 1952 में हुई थी। और अब इस आश्रम से 12.5 करोड़ वनवासी बंधु जुड़ चुके है ।

उन्होंने बताया की 23 हजार सेवा प्रकल्पों द्वारा ढाई करोड़ वनवासी बंधुओं को लाभान्वित किया गया हैI जिस कारण वनवासी बंधु समाज की मुख्य धारा के साथ जुड़कर राष्ट्र की सुरक्षा, एकता व अखंडता के लिए कार्य कर रहे हैंI उन्होंने जानकारी दी कि छात्रावास की 30 छात्राएं यहां की संस्कृति से रूबरू होने के लिए पानीपत में पहुंची, नगर के एक एक परिवार दो छात्राओं को अपने घर ले गए I परिवार में जाकर ये लड़कियां हरियाणवी संस्कृति को समझ सकेंगी व कल्याण आश्रम के छात्रावास में रहकर जो अनुशासन व संस्कार सीखे हें, उनकी जानकारी परिवारों के साथ साझा करेंगी I

उन्होंने जानकारी दी कि गैर वनवासी क्षेत्र हरियाणा में भिवानी व फरीदाबाद में दो छात्रावास चलाये जा रहे हें I इन छात्रावासों में पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू कश्मीर से छात्र आकर शिक्षा व संस्कार ग्रहण कर रहे हें I इसके साथ हर वर्ष एक करोड़ रूपये केरल, उड़ीसा व झारखंड प्रान्तों को आर्थिक सहयोग के रूप में भेजा जा रहा हे तथा शीतला माता मंदिर गुरुग्राम व मनसा देवी मंदिर पंचकूला से साड़ियां व लेडीज सूट प्राप्त कर देश के विभिन्न वनवासी क्षेत्रों में भेज जा रहे है।

कार्यक्रम से पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी पालीवाल, मुख्य अतिथि धीरज मिगलानी, विशिष्ठ अतिथि पंकज गोयल, विशिष्ठ अतिथि अरुण कुमार फुटेला, मुख्यवक्ता प्रवीण डोलके ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया I इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जुगल किशोर ने आये हुए सभी अतिथियों एवं स्कूल प्रवंधन का धन्यवाद् किया I कार्यक्रम में विशेष रूप अनूप गर्ग, आर डी कल्याण, सुरेश गुप्ता , मुनेश्वर दयाल, प्रवीण कुमार, धीरज कपूर व बड़ी संख्या में नगर से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे I

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा