चंडीगढ़: आईएएस आशिमा बराड़ बनी बिजली निगमों की अध्यक्ष

 


चंडीगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशिमा बराड़ को प्रदेश के चारों प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम शामिल हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव ने बीती रात आदेश जारी किया है।

अभी आशिमा बराड़ राज्य सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-2) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आशिमा बराड़, हरियाणा कैडर की 2004 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

---

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा