गुरुग्राम नगर निगम में 14 तदर्थ समितियों का गठन, पार्षदों को सौंपी जिम्मेदारी
-हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हुई निगम की सामान्य बैठक
गुरुग्राम, 11 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की शुक्रवार को हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में हुई सामान्य बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। निर्णयों के तहत शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी और समीक्षा के लिए 14 तदर्थ समितियों का गठन किया गया। इन समितियों में निगम के पार्षदों को अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
समितियों के माध्यम से शहर की जनसुविधाओं और विभिन्न नगर निगमीय कार्यों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक सुझाव एवं कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। सौंदर्यकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष मेयर राजरानी मल्होत्रा होंगीं। इसमें विकास यादव, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत और रेखा सैनी सदस्य हैं। अकाउंट एवं ऑडिट समिति में ज्योत्सना यादव अध्यक्ष हैं। सदस्य के तौर पर सुंदर सिंह, राम अवतार राणा, भारती हरसाना और सुनीता वर्मा को शामिल किया गया है। भवन विनियमन समिति में आशीष गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके सदस्य कुणाल यादव, प्रथम वशिष्ठ, मधु बत्रा और विजय परमार हैं। जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं डिस्पोजल समिति की अध्यक्षता अनूप सिंह करेंगे। दलीप साहनी, सारिका भारद्वाज, राकेश यादव और दिनेश दहिया सदस्य हैं। विभिन्न करों एवं फीस के आकलन संबंधी समिति में विकास यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में ज्योति सुमित जैलदार, नरेश कटारिया, महावीर यादव और उषा वर्मा सदस्य हैं। अग्निशमन विस्तार एवं रोकथाम समिति में अध्यक्ष सतपाल हैं। सदस्य राम अवतार राणा, प्रदीप पदम, अवनीश राघव और सारिका भारद्वाज हैं। शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति में प्रथम वशिष्ठ अध्यक्ष होंगे। सदस्य के रूप में सोनिया यादव, विकास यादव, नारायण भड़ाना और दलीप साहनी शामिल हैं। प्लानिंग, इम्प्रूवमेंट एवं रिसोर्सेज समिति में अध्यक्ष ज्योति सुमित जैलदार हैं। सदस्य अमित राज भड़ाना, सुरेखा चौहान, रेखा सैनी और परमिंदर कटारिया हैं। ग्रामीण एवं स्लम विकास समिति में आरती राव को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य उषा वर्मा, नेहा देवतवाल, भारती हरसाना और नारायण बढ़ाना हैं।
मार्केट, स्लॉटर हाउस में पवन कुमार सैनी अध्यक्ष
मार्केट, स्लॉटर हाउस एवं जनस्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता पवन कुमार सैनी करेंगे। सदस्य रुचि गगनदीप, सतपाल, अवनीश राघव और महावीर हैं। विजिलेंस समिति में कुलदीप यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य कुणाल यादव, राकेश यादव, ज्योत्सना विपिन यादव और नरेश कटारिया हैं। इम्प्लीमेंटेशन समिति के अध्यक्ष परमिंदर कटारिया हैं। सदस्य विजय परमार, मधु बत्रा, सुनीता वर्मा और कुणाल यादव हैं। सडक़ एवं चौक नामकरण समिति में धर्मबीर भंगरोला को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में ज्योत्सना विपिन यादव, दिनेश दहिया, कुलदीप यादव और विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया है। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि 14 समितियों के गठन से नगर निगम के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को अलग-अलग स्तर पर देखने और संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श करने की व्यवस्था मजबूत होगी। समितियां अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों, समस्याओं और आवश्यक सुधारों पर चर्चा कर सदन के समक्ष सुझाव एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव रख सकेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर