कैथल में टीबी मुक्त 106 ग्राम पंचायतों को किया जाएगा सम्मानित

 


कैथल, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिला में 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायतों में से गोल्ड मेडल के लिए 13 ग्राम पंचायत, सिल्वर मेडल के लिए 36 ग्राम पंचायत तथा ब्रांज मेडल के लिए 57 ग्राम पंचायतों को चयन हुआ है। इन सभी ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। डीसी अपराजिता ने बुधवार काे कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के मापदंड अनुसार इन ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। टीबी मुक्त अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान है, जिसका उद्देश्य देश को टीबी से पूरी तरह से मुक्त करना है। इसके अंतर्गत मरीजों को मुफ्त दवा और पोषण सहायता प्रदान करना है। स्वास्थ्य विभाग अनुसार टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो फेफड़ों को ज्यादा प्रभावित करती है। यह खांसी और छींक के जरिए फैलती है। सही समय पर ईलाज न हो तो जानलेवा हो सकती है।

सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने बताया कि गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें एडीसी डॉ. सुशील कुमार इन ग्राम पंचायतों को सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी के साथ-साथ चयनित पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. रेणू चावला ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों में 13 ग्राम पंचायतों को गोल्ड मैडल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें गांव बदनारा, भालंग, बुढ़नपुर गुजरान, डडवाना, दुमाड़ा, हरनौला, जटहेड़ी, कलासर, कसौली, मंजेड़ी, मेघामाजरा, मुन्नारेहड़ी, नरवल गढ़ शामिल हैं।

सिल्वर मैडल के लिए 36 ग्राम पंचायतें चयनित हुई हैं, जिसमें आंधली, चाबा, दाबा, डेरा गोबिंद सिंह नगर, दुब्बल, डुलयाणी, दुसेरपुर, फर्शमाजरा, फरीयाबाद, गढ़ी नजीर, घोघ, गुरू नानक नगर, हंसुमाजरा, कमहेड़ी, खंभेड़ा, खराल, खेड़ी मटरवा, खेड़ी सिकंदर, महमदपुर, माजरा नंदकरण, माजरा रोहेड़ा, मालखेड़ी, मैंगड़ा, पाबला, पपराला, पट्टी खोथ, रत्ताखेड़ा कड़ाम, रिवाड़ जांगीर, रोहेडि़यां, समानां मलिकपुर, सांपन खेड़ी, शहीद भगत सिंह, थेह बुटाना, थेहमुकेरिया, उमेदपुर, वजीर नगर गाम पंचायत शामिल हैं।

ब्रांज मैडल के लिए 57 ग्राम पंचायतें चयनित हुई हैं, जिसमें अंगौध, अहमदपुर, अरनौली, अटैला, अजीमगढ़, बड़सिकरी खुर्द, बदसूई, बालू रापडि़या पट्टी, बाउपुर, भूंसला, ब्राह्मणीवाला, चाणचक, चंदलाना, डंडोता, ड्योढ़खेड़ी, डेरा बाजीगर, धेरडू, देवीगढ़, धर्मपुरा, दिल्लोंवाली, दीवाल, ढुंढवा, दुसैण, गढ़ी पाड़ला, हेमू माजरा, जडौला, जसवंती, ककराला कुंचिया, ककराला अनायत, कलर माजरा, कसौर, खेड़ी गुलामअली, खेड़ी रायवाली, लालपुर, लंडाहेड़ी, लैंडरपीरजादा, माघो माजरी, मांडी सदरां, मंडवाल, मस्तगढ़, नागल, नानकपुरा, नंदगढ़, पापसर, पिसौल, पोलड़, प्रेमपुरा, रामदासपुरा, रत्ताखेड़ा लुकमान, सरौला, श्योंमाजरा, शादीपुर, शेरगढ़, सिहाली, सिंह, सुल्तानिया करतारपुर, ट्योंठा शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे