पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में डूबे युवक का शव बरामद

 

पानीपत, 13 जून (हि.स.)। पानीपत स्थित दिल्ली पैरलल नहर में शुक्रवार की शाम को नहाने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूबे युवक का शव शनिवार काे मिल गया। हादसा डूबने वाले के रिश्तेदार के सामने हुआ, उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। डूबने वाले की पहचान करनाल निवासी लक्ष्य के रूप में हुई है। डूबने वाले युवक के पिता कुलदीप ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार में दो लड़के और एक लड़की है, जिनमें से लड़की और बड़े बेटे लक्ष्य की शादी हो चुकी है।

बड़ा बेटा लक्ष्य पिछले कुछ समय से पानीपत की ज्योति कॉलोनी में रह रहा था। वह यहां अपने सगे साले राजीव के साथ मिलकर पानीपत में ही घरों व इमारतों में पेंटिंग का काम करता था। 12 जून को उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उनका बड़ा बेटा लक्ष्य का गर्मी से राहत पाने के लिए पानीपत की एक नहर में नहाने गया था, जहां पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह नहर में डूब गया। बेटे के डूबने की खबर मिलते ही पिता तुरंत करनाल से पानीपत पहुंचे। वहां गोताखोरों ने अपने स्तर पर नहर के आसपास और पानी के भीतर लक्ष्य की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी ने शनिवार को बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान नहर में लापता युवक की लाश खूबडू झाल में मिल गई है। जिसका पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा