हिसार : डंडों से मारपीट के बाद युवक की मौत, पत्नी गिरफ्तार

 


उकलाना में बलजीत की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई

हिसार, 24 सितंबर (हि.स.)। उकलाना में डंडों से मारपीट के बाद युवक

की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला मनप्रीत

कौर से पूछताछ की जा रही है।

उकलाना थाना प्रभारी ने गुुरुवार काे बताया कि 23 सितंबर को उकलाना के वार्ड

16 निवासी सरोजबाला ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके बेटे

बलजीत के साथ उसकी पत्नी मनप्रीत कौर ने डंडों से मारपीट की। मारपीट में गंभीर चोट

लगने के कारण बलजीत की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर उकलाना थाने में मामला दर्ज कर

पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी

मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी महिला से वारदात के कारणों, घटनाक्रम

और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सहित विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर