रोहतक: संपत्ति विवाद में भाई ने रचा बहन की हत्या का षडयंत्र, गिरफ्तार

 

हिमाचल में गोली मारकर की थी मनीषा मित्तल की हत्या

सुपारी देकर सगे भाई ने करवाई थी बहन की हत्या, पुलिस पूछताछ में जुटी

रोहतक, 30 जून (हि.स.)। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट स्कूल की संचालिका मनीषा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोपर्टी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपनी बहन की हत्या का षडयंत्र रचा और सुपारी देकर बहन की गोली मरवाकर हत्या करवाई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जिनसे पूछताछ के बाद ही मुख्य साजिशकर्ता के बारे में खुलासा हुआ है। अब पुलिस आरोपी सगे भाई से पूछताछ कर रही है।

शुरूआती जांच में सामने आया कि बहन की हत्या करवाने के लिए आरोपी हिमांक मित्तल ने अपने सहयोगी गोविंद को आठ लाख रूपये टांसर्फर किए थे। साथ ही शूटर्स को भी 70 हजार रूपये दिए थे और हिमांक ने ही अपनी बहन मनीषा की लोकेशन सीसीटीवी एक्सेस के जरिए शूटर्स को भेजी थी। दरअसल 13 जून को शिमला में मनीषा मित्तल जब शाम के समय स्कूल कैंपस से बाहर सामान लेने निकली तभी बाइक पर सवार दो नाकाबपोश युवक आए और गोलियां मारकर मनीषा की हत्या कर दी थी। हिमाचल पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए दोनों शूटर्स आशीष व दीपक को रोहतक के गांव सुनारिया खुर्द और झज्जर के गांव दुजाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में शूटर्स ने गोविंद का नाम लिया तो पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया और गोविंद ने बताया कि यह सारा प्लान उसके छोटे भाई मयंक का था और उसी ने पैसे देकर अपनी बहन की हत्या करवाई है। बताया जा रहा है कि बहन भाई में काफी समय से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और मरने से पहले मृतका ने भी अपने भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने मयंक मित्तल को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मयंक रोहतक शहर में एक प्राइवेट स्कूल भी चलाता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

--------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल