जींद : स्मैक के साथ बाइक सवार युवक व युवती काबू
जींद, 29 जुलाई (हि.स.)। सीआईए स्टाफ नरवाना ने हिसार रोड पर निजी स्कूल के निकट बाइक सवार युवक तथा युवती को काबू कर उनके कब्जे से 10.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। शहर थाना नरवाना पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना की सूचना मिली थी कि हांसी निवासी प्रदीप तथा नरवाना निवासी नेहा नशीले पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं। दोनों नशीले पदाथ स्पलाई करने के हिसार रोड पर जाने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने निजी स्कूल के निकट नाकेबंदी कर नरवाना की तरफ से आने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
कुछ समय के बाद नरवाना की तरफ से बाइक सवार युवक तथा युवती आते दिखाई दिए। जिन्होंने सामने नाकेबंदी देख कर वापस बाइक को मोडऩे की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया।
पुलिस कर्मियों ने बाइक तथा युवक की तलाशी ली तो उसमें कुछ नही मिली। जब युवती की तलाशी ली गई तो उसकी चुन्नी के कोने पर गांठ बंधी दिखाई दी। जिसे खोल कर जांच करने वह स्मैक पाई गई। जिसका वजन 10.80 ग्राम पाया गया।
पुलिस पूछताछ में बाइक चालक की पहचान हांसी निवासी प्रदीप तथा युवती पहचान चमेला कालोनी नरवाना निवासी नेहा के रूप में हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने प्रदीप तथा नेहा के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा