सोनीपत: नेशनल बैंडी आइस हॉकी में यश राणा ने जीता स्वर्ण पदक
सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। खरखौदा
के खिलाड़ी यश राणा ने 8वीं राष्ट्रीय बैंडी (आइस हॉकी) प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु
वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून में
आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल
की। यश राणा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रताप स्कूल परिसर में उनका बुधवार को भव्य स्वागत किया
गया।
इस अवसर
पर द्रोणाचार्य अवार्डी एवं प्रताप स्कूल के स्पोर्ट्स डायरेक्टर ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय
प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया तथा कोच सुमनलता ने खिलाड़ी
को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश
दहिया ने कहा कि खेलों में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत
और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। यश राणा की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत
है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विश्वास जताया कि यश भविष्य में भी इसी प्रकार
शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेगा। यश राणा ने अपनी इस शानदार सफलता
का श्रेय अपने माता पिता, प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति व अपनी कोच को दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना