सोनीपत: विधायक ने दातौली-बुढ़नपुर सड़क का कार्य आरंभ करवाया
सोनीपत, 27 अगस्त (हि.स.)। गन्नौर में दातौली से बुढ़नपुर गांव को जोड़ने वाली करीब
3 किलोमीटर लंबी सड़क अब 12 की बजाय 18 फीट चौड़ी होगी। सड़क निर्माण पर लगभग एक करोड
59 लाख रुपये खर्च होंगे। विधायक देवेंद्र कादियान ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
किया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की आवाजाही आसान होगी, वहीं किसानों को
फसल मंडी तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न
समस्याएं भी विधायक के सामने रखी। जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया। कादियान
ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों
से निर्माण में अनियमितता मिलने पर सूचना देने की अपील की, ताकि समय रहते विभागीय कार्रवाई
की जा सके। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ अनिल चहल, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, हरबीर गोस्वामी,
मिंटा, संजय बंजारा, गुरदीप आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना