हिसार की अंजू ने 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक
सीनियर हरियाणा
राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया प्रदर्शन
हिसार, 30 मई (हि.स.)।
सीनियर हरियाणा राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार की अंजू ने 1500 मीटर रेस में
रजत पदक प्राप्त किया है। दो दिवसीय यह चैंपियनशिप द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र
में आरम्भ हुई जिसका उद्धघाटन एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। इस
अवसर पर अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा
के नरेंद्र मोर भी मौजूद थे। मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ के अनुसार सभी जिलों
से राज्य चैंपियनशिप में लगभग 550 एथलीट भाग लेकर अपना खेल कौशल दिखा रहे हैं।
पदक विजेता खिलाड़ियों
को एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र बांगड़, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत,
कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सदस्य विकास गहलावत, एथलेटिक्स कोच डा. प्रवीन कुमार, एथलेटिक्स
कोच सतीश पंघाल व कुरूक्षेत्र के एथलेटिक्स कोच मणि कुमार, अंजू बाला एवं आशिर खान
ने आशीर्वाद प्रदान किया।
ये रहे पहले दिन
के परिणाम
एथलेटिक्स हरियाणा
के महासचिव प्रदीप मलिक ने शनिवार को बताया कि पुरुष वर्ग 10000 मीटर दौड़ में शुभम
सिंधू (रोहतक) ने स्वर्ण पदक, हरीश (चरखी दादरी) ने रजत और रवि भुंबक (कुरुक्षेत्र)
ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 10 हजार मीटर दौड़ में भारती (सोनीपत) ने स्वर्ण पदक,
तनीशा (रोहतक) ने रजत और पूजा (सिरसा) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 1500 मीटर दौड़
में शाकिर (पलवल) ने स्वर्ण, नरेंद्र सिंह (भिवानी) ने रजत और अंकित मलिक (सोनीपत)
ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग
1500 मीटर दौड़ में पूजा (फतेहाबाद) ने स्वर्ण, अंजू (हिसार) ने रजत और देवेंदर कौर
(सिरसा) ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग ट्रिपल जंप इवेंट में मोनिका (फतेहाबाद) ने
पहला स्थान, मनाली चौहान (रेवाड़ी) ने दूसरा और नेहा (चरखी दादरी) ने तीसरा स्थान प्राप्त
किया। पुरुष वर्ग ट्रिपल जंप इवेंट में हर्ष दहिया (भिवानी) ने पहला स्थान, अजय (रोहतक)
ने दूसरा और नितिन (जींद) ने तीसरा स्थान प्राप्त
किया। महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में निधि रानी (रोहतक) ने स्वर्ण पदक, सीमा (भिवानी)
ने रजत और सान्या यादव (महेंद्रगढ़) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट
में अभिमन्यु (जींद) ने स्वर्ण पदक, निर्भय सिंह (भिवानी) ने रजत और प्रतीक मान (सोनीपत)
ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग जैवलिन
थ्रो इवेंट में शिल्पा रानी (जींद) ने स्वर्ण पदक, दीपिका (फतेहाबाद) ने रजत और ज्योति
(फतेहाबाद) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में नुजरत (यमुनानगर) ने
स्वर्ण, प्रिंस (सोनीपत) ने रजत पदक और जय प्रकाश (चरखी दादरी) ने कांस्य पदक जीता।
महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिमाश्री (रोहतक) ने स्वर्ण पदक, परीक्षा (फरीदाबाद)
ने रजत पदक और स्नेह (चरखी दादरी) ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग 400 मीटर दौड़ में
किरण पहल ने स्वर्ण पदक, आंचल रानी (पानीपत) ने रजत और हिमांशी मलिक (सोनीपत) ने कांस्य
पदक जीता। पुरुष वर्ग 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद) ने स्वर्ण पदक,
मोहित कुमार (सोनीपत) ने रजत पदक और विकास कुमार (चरखी दादरी) ने कांस्य पदक जीता।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर