हिसार के तीन खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

 


शरनजोत सिंह तूर ने अंडर-25 डेमो टीम, जगजोत व जगजीत ने अंडर-19 डेमो टीम में

हासिल किया दूसरा स्थान

हिसार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित

दसवीं सीनियर नेशनल गतका चैंपियनशिप में हरियाणा की ओर से खेलते हुए हिसार के तीन खिलाड़ियों

ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किए। गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शरनजोत सिंह तूर ने अंडर-25 डेमो टीम में रजत पदक जीता, जबकि

जगजोत सिंह और जगजीत सिंह ने अंडर-19 टीम डेमो में रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हिसार गतका एसोसिएशन की प्रधान रणजीत कौर और सचिव

वीरेंद्र ने मंगलवार काे गतका फेडरेशन ऑफ हरियाणा तथा गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया को बधाई दी। रणजीत

कौर ने इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीम मैनेजर की भूमिका निभाई। उन्होंने पदक विजेता

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर