हिसार के छात्र भौमिक ने जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

 


हिसार, 09 सितंबर (हि.स.)। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा द्वितीय के

छात्र भौमिक ने हांसी में हरियाणा कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कराटे

चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर भौमिक का चयन 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप

के लिए हुआ है, जो 24 से 26 सितंबर तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित की

जाएगी।

भौमिक ने यह सफलता अपने प्रशिक्षक सचिन वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त

की। विद्यालय प्रधानाचार्या मंजु सुधाकर ने बुधवार काे भौमिक को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि

उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह राज्य स्तरीय

प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने परिवार तथा जिले का नाम गौरवान्वित

करेगा। विद्यालय निदेशक निहाल सिंह ने भौमिक

की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,

नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करते हैं। उन्होंने भौमिक को आगामी राज्य स्तरीय

प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर