हिसार : ऐरोहैड बैडमिंटन एकेडमी के खिलाड़ी ने राज्य स्तर पर जीता कांस्य पदक

 


हिसार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। हाल में भिवानी में हुई हरियाणा राज्य सब जूनियर

बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऐरोहैड बैडमिंटन एकेडमी, डाबड़ा के खिलाड़ी ऐरोन ने अंडर-17

डबल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपना व एकेडमी का नाम रोशन किया

है। कोच साहिल थरेजा ने बताया कि एकेडमी के सभी खिलाड़ी समय-समय पर अपनी प्रतिभा का

प्रदर्शन करते हुए मैडलों की बौछार करते रहते हैं। अब ऐरोन ने अपना दमदार प्रदर्शन

करते हुए कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई। ऐरोन अब नेशनल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता

में भाग लेगा। कोच साहिल थरेजा ने ऐरोन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उसे बधाई देते हुए

उज्जवल भविष्य की कामना की है। क्षेत्रवासियों एवं प्रशंसकों ने खिलाड़ी की उपलब्धि पर उसे बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की मेहनत व कोच के मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर