हिसार : विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नर्सिंग स्टाफ की रहेगी अग्रणी भूमिका : डॉ. विजय कुमार

 


गुजविप्रौवि में बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों का पहला कैंडल लाइट शपथ ग्रहण

समारोह आयोजित

हिसार, 21 अक्टूबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में नर्सिंग

स्टाफ की अग्रणी भूमिका रहेगी। राष्ट्र तभी ऊर्जावान बनेगा, जब उसके नागरिक स्वस्थ

होंगे। देश को स्वस्थ रखने में नर्सिंग स्टाफ का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

डॉ. विजय कुमार बुधवार काे विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों के पहले कैंडल

लाइट शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। शिक्षण खंड चार

के सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता नर्सिंग विभाग की चेयरपर्सन प्रो. सुमित्रा

ने की, जबकि विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. यशपाल सिंगला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित

रहे।

डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सबके सुख की कामना और समूची पृथ्वी को एक परिवार

मानने की भावना भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांत हैं। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक

व्यक्ति में रोगियों के प्रति प्रेम, सहानुभूति और सेवा का भाव होना चाहिए। उन्होंने

कहा कि कोविड महामारी के दौरान देश के नर्सिंग स्टाफ ने कठिन परिस्थितियों में सराहनीय

सेवाएं देकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने मोमबत्ती की लौ के समक्ष नर्सिंग पेशे में

सत्यनिष्ठा बनाए रखने और अपने कार्य को पूरी निष्ठा एवं समर्पण से करने की शपथ ली।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। विभाग की प्राचार्या डॉ. शिखा

पाहुजा ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एआर अकादमिक अशोक कौशिक सहित नर्सिंग

विभाग के शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर