हिसार : शिव शंकर मदान बने डीएचबीवीएन के एफए एवं सीएओ, चीफ ऑडिटर का संभालेंगे दायित्व

 


हिसार, 09 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली

वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने

के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।

प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार जारी

आदेश के तहत सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर शिव शंकर मदान को पदोन्नत कर वित्त सलाहकार एवं

मुख्य लेखा अधिकारी (एफए एवं सीएओ), डीएचबीवीएन, हिसार का दायित्व सौंपा गया है। उनकी

पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आदेश के अनुसार शिव शंकर मदान को चीफ ऑडिटर, डीएचबीवीएन,

हिसार के पद पर भी तैनात किया गया है। साथ ही वे अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त

एफए एवं सीएओ (सीबीओ), डीएचबीवीएन, हिसार के कार्य का भी निर्वहन करेंगे। इसके लिए

उन्हें अलग से कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक नहीं दिया जाएगा। उनकी पदोन्नति एक वर्ष की

परिवीक्षा अवधि अथवा सेवानिवृत्ति, जो भी पहले हो, के अधीन रहेगी। वहीं, प्रदीप कुमार

लोहान को चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, डीएचबीवीएन, हिसार के पद पर तैनात किया गया है।

डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने शुक्रवार काे बताया

कि प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार किए गए इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य

निगम की वित्तीय एवं लेखा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाना है।

शिव शंकर मदान को चीफ ऑडिटर का दायित्व सौंपे जाने तथा प्रदीप कुमार लोहान को चीफ अकाउंट्स

ऑफिसर की जिम्मेदारी दिए जाने से निगम में वित्तीय कार्यों की निगरानी, लेखा प्रबंधन

एवं ऑडिट व्यवस्था को ओर मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर