हिसार : हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने पर कैप्टन भूपेन्द्र का स्वागत

 


माइयड़ टोल व जाट धर्मशाला में अनेक संगठन पहुंचे

स्वागत करने

हिसार, 13 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता

एवं प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र को हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने

पर समर्थकों ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। माइयड़ गांव के पास टोल प्लाजा पर

पहुंचने पर विकास सरपंच व जयबीर सहरावत के नेतृत्व में गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत

किया वहीं जाट धर्मशाला में विभिन्न संगठन उनके स्वागत के लिए पहुंचे। स्वागत करने

वालों में हैंडबॉल फेडरेशन हिसार, कैथल व जींद की टीम ने प्रमुख रही वहीं मास्टर एथलेटिक्स

एसोसिएशन ने भी उनका भव्य स्वागत किया। जाट धर्मशाला में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि कैप्टन भूपेंद्र पार्टी

के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अध्यक्ष के समय वे

जिला महामंत्री रही। उनके मार्गदर्शन में काफी कुछ सीखने को मिला और इसी के चलते अब

वे खुद अध्यक्ष हैं। कैप्टन भूपेन्द्र के मार्गदर्शन में पार्टी के अनेक पदाधिकारी

पार्टी के अनेक पदों को सुशोभित कर रहे हैं। उन्होंने कैप्टन भूपेन्द्र को हरियाणा

हैंडबाल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि

उनके नेतृत्व में खेल व खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी।

मेयर प्रवीण पोपली ने इस अवसर पर कहा कि हैंडबॉल

की टीम जिला, यूनिवर्सिटी व अंतरराष्ट्रीय खेलों में अनेक पदक जीतती आई है लेकिन अभी

तक ओलंपिक में हम भागीदारी नहीं दे पाए। हम आशा करते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन

भूपेन्द्र के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करके उनको ओलंपिक तक पहुंचाने

का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने अपने स्वागत

समारोह को संबोधित करते हुए बताया कि सबके आशीर्वाद व सहयोग से वे इस पद पर पहुंचे

हैं। खिलाड़ियों के लिए जो सुविधाएं उपलब्ध होंगी, सरकार से उनको पूर्ण करवाऊंगा और

खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले और उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने

दूंगा क्योंकि हमारे हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा हर प्रतियोगिता में भागीदारी करते हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने

बताया कि कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा भाजपा खेल प्रकोष्ठ हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष

नरेश नैन, चेयरमैन रविंद्र रॉकी, चेयरमैन अजय गावड, देवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, सुनीता गोदारा भी इस अवसर पर मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर