हिसार: योग चैंपियनशिप में विश्व विजेता मधु वर्मा का हुआ भव्य स्वागत
हिसार, 12 जून (हि.स.)। अहमदाबाद में आयोजित प्रथम
विश्व योग चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता मधु वर्मा का विश्वास पुरम कॉलोनी पहुंचने
पर कॉलोनी वासियों व विश्वास फाउंडेशन ने माल्यार्पण, पुष्प वर्षा, मिठाई वितरण, योग
व वंदे मातरम के नारों का जयघोष करते हुए, ढोल की थाप पर नाचते हुए धूमधाम से अभिनंदन
किया। मधु वर्मा का परिवार विश्वास पूरम कॉलोनी में रहता है।
कॉलोनी वासियों में मधु वर्मा के स्वर्ण पदक जीतने
पर खुशी के लहर दौड़ गई। सभी ने उनके माता-पिता को बेटी की जीत पर बधाई व शुभकामनाएं
दीं। मधु वर्मा के सम्मान में सभी कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार काे विशेष कार्यक्रम
का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विश्वास फाउंडेशन व कॉलोनी वासियों ऋषि ओमप्रकाश छाबड़ा
ने मधु वर्मा को 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि व सिरोपा भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर