सोनीपत: वीर जवानों के बलिदान से देश की सीमाएं सुरक्षित:अरविंद शर्मा

 




- गुहणा में शहीद हवा सिंह प्रतिमा

लोकार्पित, शहीद तेज सिंह की खंडित प्रतिमा को नई बनवाने की घोषणा

सोनीपत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। गोहाना के गांव गुहणा में वर्ष 1965 के युद्ध के

शहीद लांसनायक हवा सिंह की स्मृति में निर्मित शहीद स्थल और आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण

रविवार को सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने

किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और ग्रामीणों व शहीद परिवारजनों

ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंत्री

ने कहा कि वीर जवानों के बलिदान से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और राष्ट्र सशक्त बन

रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद सैनिकों के सम्मान में अनेक निर्णय लिए

गए, जिनमें वन रैंक वन पेंशन लागू करना प्रमुख है। हरियाणा में सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण

विभाग का गठन किया गया है। युद्ध या विस्फोट में शहीद जवानों के परिवार को दी जाने

वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की गई है। वर्ष 2014 के बाद

418 आश्रितों को सरकारी नौकरी दी गई है। शहीद व अर्धसैनिक बल के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति

योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक 60 हजार रुपए, स्नातक के लिए 72 हजार रुपए और उच्च स्नातक

के लिए 96 हजार रुपए वार्षिक सहायता का प्रावधान है।

उन्होंने

अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि सीमा सुरक्षा बल में आरक्षण 10 प्रतिशत

से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया है। हरियाणा अग्निवीर नीति 2024 के तहत अगस्त 2026 से

सरकारी व निजी क्षेत्र में अवसर दिए जाएंगे। शहीद अग्निवीर के परिवार को ण्क करोड़ रुपए

अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम

के दौरान एक पूर्व सैनिक ने फरमाणा गांव में शहीद तेज सिंह की खंडित प्रतिमा की जानकारी

दी, जिस पर मंत्री ने नई प्रतिमा बनवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गांव में लगभग

सवा करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया। 20.65 लाख रुपए

से निर्मित शहीद स्थल, 17.82 लाख रुपए की लागत से तालाब चारदीवारी व गली निर्माण का

उद्घाटन हुआ। 55.50 लाख रुपए के उप स्वास्थ्य केंद्र और 16.43 लाख रुपए की अनुसूचित

जाति चौपाल का शिलान्यास किया गया। पेयजल सुधार के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत किए गए

हैं। उन्होंने एससी चौपाल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए व शहीद स्थल की देखरेख के लिए

एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना