सोनीपत: स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति ने नशा मुक्त भारत अभियान में छात्रों को शपथ दिलाई

 


सोनीपत, 17 अगस्त (हि.स.)। स्पोर्ट्स

यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, राई में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को आयाेजित किया गया। यह अभियान जिसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के

निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम

में ब्रह्माकुमारी आश्रम से पहुंचीं गीता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने

तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त

भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय

के कुलपति अशोक कुमार ने आए अतिथियों का स्वागत किया और नशामुक्त भारत अभियान की महत्ता

पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक

बुराई से दूर रहेंगे, तो वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण

तथा खेलों के विकास में कर सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने

के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम

के दौरान डॉ. जितेंद्र कुमार ने उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया तथा नशामुक्त भारत

अभियान के उद्देश्यों एवं समाज में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशे

की रोकथाम केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए विद्यार्थियों,

शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम

के अंत में डॉ. गोपाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और विश्वविद्यालय

के विद्यार्थियों ने भी नशामुक्त भारत अभियान के प्रचार-प्रसार में बढ़-चढ़कर भाग लिया

और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना