जींद : बूंदाबांदी से तापमान में चार डिग्री की गिरावट

 


जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। सोमवार दोपहर को जिला में हुई हलकी बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है। वहीं किसानों का कहना है कि बारिश की फसलों को अच्छी जरूरत है। बारिश न होने के कारण उन्हें नहरी पानी तथा टयूबवैलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उमस से भी फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। पीछले तीन दिन से आकाश में बादल भी छा रहे है। बारिश भी नही हो रही। अब फसलों को अच्छी बारिश की जरूरत है। मानूसन के फिर से एक्टिव होने से बारिश की आस जागी है।

गांव पांडू पिंडारा मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। 24 जुलाई तक आकाश मे बादल छाए रहने के अलावा कही कही हल्की तो कही मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने किसानो को सलाह दी कि वे कृषि से संबंधित कार्य मौसम को देख करे।

सोमवार को हुई बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आकाश में बादल छाए रहने से बारिश के आसार भी बने रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 71 प्रतिशत तथा हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहने के साथ कहीं हलकी तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा