पानीपत: रेलवे पार्क में मिला युवक का शव,शिनाख्त नहीं हुई

 




पानीपत, 27 मई (हि.स.)। पानीपत रेलवे स्टेशन के नजदीक बने रेलवे पार्क में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रातः टहलने निकले लोगों ने जब वहां युवक के शव को पड़े देखा तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी थाने को दी सूचना मिलते ही थाना जीआरपी पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि अभी तक शव की कोई पहचान नहीं हो सकी है। इस लिए अभी युवक के शव को फ्रिजर में रखवा दिया है, ताकि पहचान करने में परिजनों को कोई दिक्कत न आए। थाना जीआरपी एसएचओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह पार्क में शव मिलने की सूचना मिली थी, उन्होंने मौके पर जाकर शव का परीक्षण किया जिसमें शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है, इस लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रिजर में रखवा दिया गया है। साथ ही शव की पहचान के लिए आस पास के थानों को सूचित कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा