हिसार : कार व बाइक की टक्कर, कार सवार दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल
अग्रोहा के पास हुआ हादसा, घायलों का उपचार जारी
हिसार, 27 फरवरी (हि.स.)। जिले के अग्रोहा के
पास कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक
घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि कैमरी गांव निवासी संजय अपने
दोस्त ऋषि नगर निवासी रविंदर और दो अन्य दोस्तों के साथ गांव कुलेरी के एक विवाह कार्यक्रम
में शामिल होने के लिए आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर संजय और उसका दोस्त रविंद्र वहीं
कुलेरी में रुक गए और उनके साथ आए उनके दोस्त किसी अन्य के साथ गाड़ी में बैठकर हिसार
के लिए चले गए। शाम को करीब 4 बजे संजय व रविंदर गांव कुलेरी निवासी प्रवीण और पीके
उर्फ विनोद गाड़ी में सवार होकर कुलेरी से अग्रोहा की तरफ आ रहे थे। गांव मीरपुर मोड
पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। स्पीड तेज होने के कारण गाड़ी पलट कर पेड़ से जा टकराई
औ opर उछलकर अग्रोहा से कुलेरी की तरफ है जा रहे बाइक सवार गांव साहू निवासी प्रमोद व
उसकी पत्नी और बच्चे से जा टकराई जिससे वह बाइक उछलकर दूर जा गिर गया और बाइक सवार
सभी घायल हो गए। गाड़ी की स्पीड बहुत तेज बताई जा रही है। गाड़ी के सभी एयरबैग खुल
गए जिसके कारण गाड़ी में बैठे दो युवक बच गए जबकि कैमरी निवासी 42 वर्षीय संजय व ऋषि
नगर निवासी 38 वर्षीय रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के राहगीरों ने सभी को
गाड़ी से बाहर निकाला और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल
के बाद कैमरी निवासी संजय और ऋषि नगर निवासी रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल
पीके उर्फ विनोद को परिजन हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए। अग्रोहा मेडिकल के चिकित्सकों
ने सूचना देने पर अग्रोहा पुलिस ने आकर दोनों मृतकों के शव को अग्रोहा मेडिकल की पोस्टमार्टम
के लिए मोर्चरी में रखवा दिया जिनका शनिवार को पोस्टमार्टम में किया जाएगा।
उधर, बाइक सवार गांव साहू निवासी प्रमोद, उसकी
पत्नी और बच्चे को भी परिजन हिसार के अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। गनीमत रही
की गाड़ी बाइक से सीधी नहीं टकराई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी पलट कर पेड़
से टकराई और उसके बाद बाइक को टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि गांव साहू निवासी प्रमोद
गांव खाराखेड़ी से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बाइक पर अग्रोहा होते हुए कुलेरी की
तरफ से अपने गांव साहू जा रहा था। रास्ते में मीरपुर मोड पर गाड़ी ने टक्कर मार दी
जिससे दंपति और उनका बच्चा घायल हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर