हिसार : मंदिर में छिपाकर रखे थे छह खतरनाक हथियार, पुलिस ने दबोचा आरोपी

 




महाबीर कॉलोनी में कार्रवाई, बैडशीट में लपेटकर

रखी थीं दो छुरियां, दो बरछे और दो चांदनुमा हथियार

हिसार, 15 सितंबर (हि.स.)। अवैध हथियार रखने वालों

के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार काे पुलिस ने महाबीर कॉलोनी में एक आरोपी को छह खतरनाक तेजधार

हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। थाना एचटीएम की 12 क्वार्टर चौकी पुलिस ने आरोपी के

कब्जे से दो लोहे की छुरियां, दो तेजधार बरछे और दो चांदनुमा खतरनाक हथियार बरामद किए

हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाबीर कॉलोनी निवासी प्रवीन के रूप में हुई

है।

12 क्वार्टर चौकी प्रभारी एएसआई राकेश कुमार ने

मंगलवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रवीन ने अपने घर के सामने

बने मंदिर में बैडशीट में लपेटकर अवैध तेजधार हथियार छिपा रखे हैं। सूचना के आधार पर

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर वहां से निकलने लगा। पुलिस कर्मचारियों

ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रवीन के रूप में बताई। पुलिस ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में बैडशीट

खोलकर तलाशी ली तो उसमें छह खतरनाक तेजधार हथियार मिले। इनमें दो लोहे की छुरियां,

दो बरछे और दो चांदनुमा हथियार शामिल हैं। पुलिस ने सभी हथियारों को कब्जे में लेकर

सीजर मेमो तैयार किया और अलग-अलग पैक कर सील कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना

एचटीएम में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है

कि उसने हथियार कहां से हासिल किए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन का कहना है कि अवैध

हथियार रखने और इनके जरिए समाज में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

लगातार जारी रहेगी। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ

कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर