सोनीपत: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, दो बहनों की मौत चार घायल

 




खड़ी गाड़ी को ट्रक द्वारा टक्कर मारने

से हुआ हादसा

सोनीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर

मार दी। टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसा इतना भीषण

था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो सगी बहनों की मौके पर मौत

हो गई, जबकि दो अन्य बहनें, एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे

के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए पहुंचकर कार में फंसे घायलों

को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत

कार्य शुरू किया। घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शवों को कब्जे

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से

फरार हो गया, जिसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस

के अनुसार कार सवार परिवार दिल्ली के उत्तम नगर से बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल

आ रहा था। राई थाना क्षेत्र में गोल्डन हट ढाबे के पास सर्विस लेन में शुक्रवार सुबह कार रोकी गई

थी। इसी दौरान युवक समीर खाने का सामान लेने के लिए कार से नीचे उतरा। तभी पीछे से

आए तेज रफ्तार ट्रक ने सर्विस लेन की रेलिंग तोड़ते हुए कार को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे

में दिल्ली के तिलक नगर निवासी मनदीप कौर (27) और अमृतसर निवासी उसकी बहन मनप्रीत कौर

(38) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगजीत कौर, सर्वजीत कौर, समीर और बच्चा वरदान गंभीर

रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस

की प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आया

है। ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की

पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। जो परिवार

जन्मदिन की खुशियां मनाने निकला था, वह कुछ ही पलों में गहरे शोक में डूब गया। अस्पताल

पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना