जींद : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर

 


जींद, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव ललितखेड़ा के निकट नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने कंटेनर को टक्कर मार दी। जिसमें कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह मे रखवाया गया है। उधर, गांव लखमीरवाला निवासी सौरभ तथा उसका छोटा भाई तरूण कार्यवश बाइक पर शहर से गांव की तरफ जा रहे थे।

गांव निर्जन के निकट अचानक सड़क पर लावारिस पशु भिड़ते हुए आ गए। उसी दौरान सामने से दूसरा बाइक भी आ गए। पशुओं की भिड़ंत से बचने के लिए दोनों बाइक आपस में भिड़ गए। जिसमें सौरभ की मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक पर सवार गांव मनोहरपुर निवासी शुभम की गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उधर, गांव बढनपुर निवासी कृष्ण बीती रात बाइक पर सवार होकर नरवाना से अपने घर लौट रहा था।

गांव सुंदरपुरा के निकट के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने कृष्ण का नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा